Select Date:

होंडा नई बाइक लाने की कर रही तैयारी

Updated on 30-08-2020 07:12 PM

नई दिल्ली बाइक बनाने वाली कंपनी होंडा देश में अपने बाइक पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है, क्योंकि कंपनी ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों से ग्राहकों के एक वर्ग को अपने पाले में जोड़ना चाहती है। इसी के तहत कंपनी एक नई मोटरसाइकल लाने की तैयारी में है। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया इस नई बाइक से रूरल मार्केट को टारगेट करेगी। यह होंडा की सबसे किफायती मोटरसाइकल हो सकती है। इसके अलावा, यह बात कंपनी के एक टॉप ऑफिसर ने कही है। हाल में होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बने अत्सुशी ओगाता ने कहा है कि कंपनी ग्रामीण इलाकों के लिए एंट्री-लेवल किफायती प्रॉडक्ट्स लाना चाहती है। साथ ही, अलग-अलग कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी मिड-सेगमेंट रेंज (150cc से ऊपर) और सुपर बाइक पोर्टफोलियो को मजबूत करना चाहती है। ऐक्टिवा और डिओ जैसे प्रॉडक्ट्स के साथ देश के स्कूटर सेगमेंट में दबदबा रखने वाली कंपनी नई मोटरसाइकल के साथ ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच मजबूत बनाना चाहती है।

होंडा की नई बाइक इसकी सीडी110 रेंज के नीचे होगी। फिलहाल, सीडी110 रेंज कंपनी की सबसे किफायती बाइक है। सीडी110 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,505 रुपये है। ऐसे में होंडा की नई मोटरसाइकल की कीमत 60 हजार रुपये से कम हो सकती है। होंडा की नई बाइक को हीरो स्प्लेंडर, टीवीएस रेडीयोन के अलावा बजाज सीटी100, टीवीएस विक्टर के मुकाबले पेश किया जा सकता है। कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहक हासिल करने के लिए अपने पोर्टफोलियो के गैप्स को भरना चाहती है। ओगाता ने कहा, 'ऐसा प्रॉडक्ट उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, जिसे ग्रामीण इलाकों में लोग खरीद सकें।' एंट्री-लेवल बाइक के लॉन्च की टाइमलाइन के बारे में पूछे जाने पर ओगाता ने कहा इसमें कुछ समय लगेगा, लेकिन 5 या 10 साल नहीं। ओगाता ने कहा है कंपनी के पास अभी ऐसी एंट्री लेवल बाइक की कमी है, जो कि प्रतिस्पर्धियों के साथ मुकाबला कर सके। उन्होंने कहा कि हमारे पास रूरल एरियाज के लिए मजबूत प्रॉडक्ट नहीं है। हमें ऐसे कस्टमर्स तक पहुंच बनाने के लिए एक ऐसे एंट्री लेवल मॉडल की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.