Select Date:

होंडा ला रही सीबी हॉरनेट 200आर बाइक

Updated on 23-08-2020 07:46 PM

नई दिल्ली । प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी होंडा, भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार मोटरसाइकल पेश करने जा रही है। होंडा ने यह दमदार बाइक 27 अगस्त 2020 को लाने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने अभी अपनी इस बाइक का नाम और दूसरे डीटेल्स का खुलासा नहीं किया है। होंडा की यह नई मोटरसाइकल 200सीसी की हो सकती है। होंडा की 200सीसी वाली बाइक का नाम होंडा सीबी हॉरनेट 200आर हो सकता है। होंडा को अभी सीबी हॉरनेट 160आर बाइक का बीएस-6 वर्जन लॉन्च करना है। नई 200सीसी मोटरसाइकल हॉरनेट 160आर बाइक के सक्सेसर के तौर पर आ सकती है। होंडा ने पहले ही अपनी बाइक एक्स-बाल्डी का बीएस6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। बीएस4 मॉडल के मुकाबले बीएस6 वेरियंट करीब 17,000 रुपये महंगा है। 200सीसी की नई मोटरसाइकल के दम पर होंडा तेजी से बढ़ते 200सीसी प्लस सेगमेंट में कुछ हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है।

होंडा ने भारत में पहले ही सीबीएफ190 बाइक को पेटेंट कर लिया है। नई मोटरसाइकल सीबीएफ 190 पर बेस्ड हो सकती है। नई बाइक के चारों तरफ शॉर्प क्रीसिज हो सकते हैं, जिन्हें सीबीएफ 190 से लिया जा सकता है। नई मोटरसाइकल में एलईडी हेडलैंप्स, बड़ा फ्यूल टैंक, क्लिप-ऑन हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एलईडी टेल-लैंप हो सकता है। सीबीएफ190 बाइक 184सीसी एयर-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन से पावर्ड है, जो कि 16.86पीएस का पावर और 16.3एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। होंडा की 200सीसी वाली नई पावरफुल बाइक की कीमत 1.35 लाख रुपये के करीब हो सकती है। इंडियन मार्केट में होंडा की इस बाइक का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी और बजाज पल्सर एनएस 200 जैसी मोटरसाइकल से होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.