Select Date:

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत जरूरत मंद लोगों का घर पर ही इलाज की सुविधा

Updated on 15-01-2021 07:34 PM

रायपुर, छत्तीसगढ़  शासन की  मुख्यमंत्री  शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से अब अपनी रोजी-रोटी के लिए दिनभर जूझने वाले श्रमिकों को अपनी सेहत की भी चिंता नहीं रहती।  योजना के तहत अपने घर के आस-पास ही मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा उन्हें किसी वरदान से कम नहीं लगती। मजदूर आमतौर पर बीमार पड़ने पर भी अस्पताल में लगने वाली लंबी लाईनों से कतराने के कारण बीमारी के साथ जीने को बाध्य होते हैं।  परन्तु अब  लोगों को शासन उनके घर पर ही इलाज  मुहैया कराने के लिए शुरु की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है। जगदलपुर नगर निगम में भी इस योजना के तहत चार चलित इकाईयां संचालित की जा रही हैं। मजदूर पृष्ठभूमि के इन नागरिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए उपचार के लिए पहुंचने पर श्रम पंजीयन भी किया जा रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चलित इकाइयों के माध्यम से अब तक 158 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें 7 हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जा चुका है। यहां विभिन्न रोगों के जांच की सुविधा भी दी जा रही है। निगम के द्वारा वार्डों में लॉउस्पीकर के माध्यम से मुनादि भी कराई जा रही है। मोबाईल यूनिट के निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.