अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से रच दिया इतिहास
Updated on
12-08-2020 07:22 PM
नई दिल्ली । भारतीय मूल की कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद के लिए टिकट हासिल कर इतिहास रच दिया है। अमेरिकी चुनाव में डमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने स्थानीय समयानुसार को कैलिफोर्निया सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। उपराष्ट्रपति पद की टिकट पाने वालीं कमला हैरिस पहली एशियाई-अमेरिकी हैं। कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उनकी मां श्यामा गोपालन हैरिस का जन्म चेन्नई में हुआ था और वह एक कैंसर शोधकर्ता थीं, जिनका 2009 में निधन हो गया और उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले हैं, जो फिलहाल स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। जब हैरिस और उनकी छोटी बहन माया हैरिस बहुत छोटी थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। हैरिस अब उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी करने वालीं भारतीय और एशियाई मूल की पहली अमेरिकी हैं। वह डेमोक्रेट गेराल्डाइन फेरारो और रिपब्लिकन सारा पॉलिन के बाद एक प्रमुख पार्टी की पहली अफ्रीकी अमेरिकी और उस पद के लिए उम्मीदवारी करने वालीं तीसरी महिला भी हैं। कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद कमला ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में जिला अटॉर्नी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला वकील बनी थीं। हैरिस ने साल 2017 में कैलिफोर्निया से संयुक्त राज्य सीनेटर के रूप में शपथ ली थीं। वो ऐसा करने वाली दूसरी अश्वेत महिला थीं। उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स कमेटी, इंटेलिजेंस पर सेलेक्ट कमेटी, ज्यूडिशियरी कमेटी और बजट कमेटी में भी काम किया। हालांकि, पिछले साल तक कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस में थीं, मगर समर्थन नहीं मिल पाने की वजह से इस रेस से बाहर हो गई थीं। जो बाइडेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'ये बताते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि कमला हैरिस को मैंने अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है।' बाइडेन ने कमला को एक बहादुर योद्धा और अमेरिका के सबसे बेहतरीन नौकरशाहों में से एक बताया। उन्होंने अगले ट्वीट में कहा जब कमला हैरिस कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल थीं तब से मैंने उनको काम करते हुए देखा है। मैंने खुद देखा है कि उन्होंने कैसे बड़े-बड़े बैंकों को चुनौती दी, काम करने वाले लोगों की मदद की और महिलाओं-बच्चों को शोषण से बचाया। मैं उस समय भी गर्व महसूस करता था और आज भी गर्व महसूस कर रहा हूं जब वो इस अभियान में मेरी सहयोगी होंगी।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…