एचआईपीएल एफटीजेड मुंबई में 1,000 करोड़ का निवेश करेगा
Updated on
30-07-2020 09:50 PM
नई दिल्ली । डीपी वर्ल्ड और एनआईआईएफ के संयुक्त उद्यम हिंदुस्तान इन्फ्रालॉग प्राइवेट लिमिटेड (एचआईपीएल) ने मुंबई के न्हावा शेवा बिजनेस पार्क मुक्त व्यापार क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है। न्हावा शेवा बिजनेस पार्क एक विशेष इकाई है, जो जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) सेज की सह-डेवलपर है। डीपी वर्ल्ड और एनआईआईएफ ने संयुक्त बयान में कहा कि कंपनी ने जेएनपीटी के साथ परियोजना के लिए पट्टा करार किया है। मुक्त व्यापार क्षेत्र (एफटीजेड) 60 साल के दीर्घावधि के पट्टे पर है। यह जेएनपीटी से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसमें आधुनिक बुनियादी ढांचा मसलन विशेष बहु-उत्पाद और तापमान नियंत्रित भंडारगृह तथा सुरक्षा प्रणाली वाले कंटेनर यार्ड की सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…