तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, भीषण सड़क हादसे में पांच की दर्दनाक मौत
Updated on
20-06-2020 08:34 PM
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांचों लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसएसपी पहुंच गए उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। प्रयागराज के मेजा के रहने वाले रावनेश पांडेय शनिवार की सुबह अपनी पत्नी, बेटी, साडू की पत्नी व उनके दो बच्चों के साथ अपनी कार में दिल्ली से प्रयागराज के लिए जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अवनेश सहित उनकी पत्नी व साढू के दोनों बच्चों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने गंभीर रूप से घायल प्रियंका व लक्ष्य को उपचार के लिए शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया जहां चिकित्सक ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्रियंका की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एक साथ एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर एसएसपी सचिन्द्र पटेल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। पुलिस को गाड़ी से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही परिजन इलाहाबाद से रवाना हो गए। इस बारे में एसएसपी ने बताया कि कार बहुत स्पीड में थी। फतेहाबाद से घटनास्थल तक मात्र 9 मिनट में पहुंच गई। जिसके चलते हादसा हुआ हो। यह भी हो सकता है कि नींद आ गई हो। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को आगरा रेफर कर दिया है। परिजनों के आने का इंतजार है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…