हीरो मोटोकॉर्प को चौथी तिमाही में 613 करोड़ का मुनाफा
Updated on
10-06-2020 07:37 PM
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 613.81 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में हुए 776.23 करोड़ रुपए के मुनाफे के मुकाबले 26.46 प्रतिशत कम है। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक समीक्षावधि में कंपनी की परिचालन आय 6,333.89 करोड़ रुपए रही। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में यह 8,120.73 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी ने कुल 13.23 लाख वाहनों की बिक्री की। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,641.12 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में यह 3,451.37 करोड़ रुपए था। इस दौरान कंपनी की परिचालन से आय 29,255.32 करोड़ रुपए रही जो 2018-19 में यह 33,972.23 करोड़ रुपए थी। पूरे साल में कंपनी ने 63.98 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री की। इस बारे में कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर 2019-20 वाहन उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। बावजूद इसके हीरो मोटोकॉर्प ने अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी निरंजन गुप्ता ने कहा कि कंपनी ने लॉकडाउन के बाद तेजी से उबरना शुरू कर दिया है। कंपनी लागत बचाने के लिए सभी अनिवार्य कदम उठा रही है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…