Select Date:

दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Updated on 08-08-2020 06:53 PM
नई दिल्ली । केरल में शुक्रवार की रात एक बड़ा विमान हादसा हो गया। दुबई से आ रहा विमान कोझिकोड में कारीपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, लैंड करते वक्त हुए इस हादसे में विमान दो हिस्से में बंट गया। इस घटना में विमान के पायलट समेत 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 123 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है। इस विमान हादसे के बाद दुबई स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर कॉल कर अपने सगे-संबंधियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं-  056 546 3903, 054 309 0572, और 054 309 0575 डीजीसीए के मुताबिक एअर इंडिया एक्सप्रेस एएक्सबी1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था। विमान में 190 लोग सवार थे। लेकिन, भारी बारिश के कारण विमान रनवे पर उतरने के बाद फिसल गया और घाटी में गिर गया। इसके बाद विमान दो टुकड़ों में टूट गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी कर बताया है कि विमान में 174 यात्री समेत 10 बच्चे, दो पायलट और 4 केबिन क्रू सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलजा चल रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि घटना के बारे में जैसे-जैसे जानाकरी मिलेगी, हम अपडेट देते रहेंगे। डीजीसीए ने अपने बयान में आगे कहा, 'कारीपुर एयरपोर्ट के रनवे नंबर 10 पर लैंड करते वक्त दुबई से कोझिकोड आ रहा विमान फिसलकर घाटी में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए। लैंडिंग के वक्त दृश्यता 2000 मीटर थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.