Select Date:

गरीबों के लिये निःशुल्क राशन बना मददगार

Updated on 03-06-2020 09:40 PM
रायपुर। कोरोना वायरस के लॉकडाउन के समय से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल हालात में आम जनता की बेहतर जीवनयापन के लिए राज्य सरकार द्वारा कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसलिए गरीब परिवारों को राहत दिलाने निःशुल्क राशन वितरण की व्यवस्था भी शुरू की है।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बलौदाबाजार.भाटापारा द्वारा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के लोगों को निःशुल्क राशन, अमृत नमक व चना वितरण किया जा रहा है। साथ ही शासन के निर्धारित मूल्य पर शक्कर एवं मिट्टी का तेल भी दिया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बलौदाबाजार शहर के वार्ड क्रमांक 18 में रहने वाली श्रीमती पुष्पा ठाकुर उम्र 62 वर्ष ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते कामकाज बंद है। काम बंद होने से खानपान कि बहुत परेशानी हो रही थी। मैं और मेरी बेटी इसको लेकर बहुत चिंतित थे। मैं घर का ही काम करती हूं और मेरी बेटी काम मंे जाती है। लॉकडाउन में हम गरीबों का क्या होगा इस बारे में सोच सोच कर बहुत चिंतित थे पर इस मुश्किल समय में पीडीएस के तहत सोसायटी से 3 महीने अप्रैल-मई-जून का निःशुल्क राशन देकर हम गरीबों का मददगार सरकार बनी है। मेरे कार्ड का चना और मिट्टी तेल बचा था जिसे आज राशन दुकान लेने आई थी। उन्होंने निःशुल्क राशन देने पर एवं गरीब मजदूर परिवारों के दर्द को समझने के लिए प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया।
इसी तरह बलौदाबाजार शहर निवासी श्रीमती केजवती उम्र 55 वर्ष ने बताया कि मुझे भी 3 महीने का निःशुल्क राशन मिल गया हैं। लॉक डाउन के दौरान अचानक सभी काम बंद होने से बहुत चिंतित थी। मेरा पति नही है। एक बेटा है जो शहर में ही मजदूरी का काम करता है। एक गरीब परिवार को चावल मिलना बड़ी राहत है। हम छत्तीसगढ़िया लोग भात खाए बिना नही रह सकते। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए निःशुल्क राशन के लिए आभार व्यक्त किया। जिले के प्रभारी खाद्य अधिकारी डिप्टी कलेक्टर राकेश गोलछा ने बताया कि जिले में कुल 3 लाख 42 हजार 813 राशन कार्ड जारी किया गया था। राज्य सरकार के आदेशानुसार 3 माह अप्रैल- मई जून हेतु प्राथमिकता क्रम में अंत्योदय अन्नपूर्णा वाले राशन कार्डधारियों को कुल 4 लाख 20 हजार 7 सौ 13 क्विंटल निःशुल्क चावल वितरण किया गया है। लॉकडाउन में अपनी रोजी रोटी गवाने वाले श्रमिकों को जिनके पास राशन कार्ड नही है। ऐसे एक.एक सदस्य को ग्राम पंचायतों के माध्यम से 5.5 किलो राशन प्रदाय किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.