Select Date:

जलाऊ लकड़ी ले जा रहे ग्रामीणों के मददगार ट्रेक्टर मालिक से कार्यवाही के नाम वसूले 20 हजार, 40 हजार और मांग रहे

Updated on 12-01-2021 07:39 PM

कोरबा वनमंडल के कुछ कर्मी ग्रामीणों पर जंगल राज चला रहे हैं। 2 वनकर्मियों सहित सुरक्षा समिति के अध्यक्ष पर वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जलाऊ लकड़ी (झिटका) ले जा रहे ग्रामीण की मदद करने वाले ट्रैक्टर मालिक से 20 हजार रुपए की वसूली की गई। अब 40 हजार रुपए और वसूलने दबाव बनाया जा रहा है।

        कोरबा वनमंडल के पसरखेत वन परिक्षेत्र अंतर्गत मदनपुर के आगे बगधरीडांड का निवासी सलीम बेग ट्रैक्टर मालिक है। विनोद इस ट्रैक्टर का चालक है। 3 जनवरी को वह बगधरीडांड से मदनपुर रहा था कि रास्ते में उसे 2 बुजुर्ग मिल गए जो सिर पर जलाऊ लकड़ी (झिटका) रखकर जा रहे थे। इंसानियत के नाते चालक ने इन्हें ट्राली में बिठा लिया और झिटका को भी लाद लिया। कुछ दूर जाने पर नाका (बीट गार्ड) कमलेश मिला और झिटका को अवैध लकड़ी बताकर कार्यवाही करने कहा। उसके साथ वन चौकीदार कैलाश और वन सुरक्षा समिति का अध्यक्ष त्रिलोचन भी थे। इन्होंने कार्यवाही की बात कही तो सलीम बेग ट्रैक्टर मालिक ने कार्यवाही से बचने के लिए 20 हजार रुपए तुरंत इन लोगों को दिया। इसके बाद 40 हजार रुपए और मांगा जा रहा है। नाका, चौकीदार और समिति अध्यक्ष की इस अवैध उगाही से ट्रैक्टर मालिक एवं उक्त ग्रामीण परेशान हैं।

*विधायक ननकीराम ने डीएफओ से की शिकायत

        विधायक ननकीराम कंवर शनिवार को ग्राम मदनपुर के बगधरीडांड पहुंचकर सलीम बेग से मिले और पूरी जानकारी ली। उन्होंने कोरबा डीएफओ श्री गुरुनाथन से मोबाइल पर बात की और घटनाक्रम से अवगत कराया तथा जांच एवं कठोर कार्यवाही के साथ वसूले गए रुपए वापस दिलाने की बात कही। इधर श्री कंवर गांव में मौजूद थे कि कुछ देर में ही पसरखेत रेंजर दीपक गावड़े अन्य कर्मी वहां पहुंच गए और रुपए वापस दिलाने के प्रति आश्वस्त किया और इसकी जवाबदारी भी ली।

*जांच में दोषी पर होगी कार्यवाही : डीएफओ

        इस मामले में कोरबा वनमंडलाधिकारी एन गुरुनाथन ने कहा है कि इस तरह की शिकायत मिली है और वीडियो भी वायरल हुआ है। विधायक ननकीराम कंवर से भी इस बारे में चर्चा हुई है। इस शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.