Select Date:

टिड्डी नियंत्रण के लिए हेलिकॉप्टर से होगा कीटनाशक का छिड़काव: कैलाश चौधरी

Updated on 01-07-2020 01:11 AM
-फिलहाल मप्र, राजस्थान तथा उप्र में सक्रिय हैं टिड्डी दल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार हेलिकॉप्टर से कीटनाशकों का छिड़काव कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में आपत बने टिड्डी दलों से निपटेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और पुरुषोत्तम रुपाला आज दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा हेलीपेड से कीटनाशक छिड़काव के लिए हेलिकॉप्टर को रवाना करेंगे। राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार इस समस्या को पूरी गंभीरता से ले रही है। ऊंचे पेड़ों और दुर्गम क्षेत्रों में कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग करने के साथ ही हेलिकॉप्टरों की सेवाएं लेने को लेकर तैयारी की जा रही है।
 चौधरी ने बताया कि अब तक मध्यप्रदेश, राजस्थान गुजरात, उत्तरप्रदेश और पंजाब में 50,468 हेक्टेयर क्षेत्र में हॉपर और गुलाबी झुंडों को नियंत्रित किया गया है। इस समय राजस्थान के दौसा,श्रीगंगानगर,जोधपुर,बीकानेर, मध्य प्रदेश के मुरैना और उत्तर प्रदेश के झांसी में अपरिपक्व गुलाबी टिड्डी झुंड सक्रिय हैं। अभी 47 स्प्रे उपकरण या मशीनों का उपयोग टिड्डी नियंत्रण के लिए किया जा रहा है। इसमें और तेजी लायी जाएगी, इसलिए ब्रिटेन से 60 अतिरिक्त उपकरणों की आपूर्ति के आदेश दिए गए हैं। राजस्थान सरकार के अनुरोध पर 800 ट्रैक्टर स्प्रे उपकरणों की खरीद के लिए 2।86 करोड़ रुपये की मंजूरी केंद्र सरकार ने दी है। उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार भी टिड्डी के हमले को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.