नई दिल्ली। कार बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने अपनी 6-सीटर एसयूवी हेक्टर प्लस लॉन्च कर दी। भारतीय बाजार में कंपनी ने हेक्टर प्लस चार वेरियंट लेवल में उतारी है। इसकी शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये है। हेक्टर प्लस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसका लुक हेक्टर से अलग बनाते हैं।यह नई एसयूवी मूलरूप से 5-सीट वाली हेक्टर एसयूवी का 6-सीटर मॉडल है। साथ ही इसमें तीन लाइन में 6-सीट्स दी गई हैं। एमजी हेक्टर प्लस में हेक्टर से अलग क्रोम फ्रंट ग्रिल, नए एलईडी डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट्स), नए एलईडी हेडलैम्प, नए डिजाइन के रियर टेललैम्प, फ्लोटिंग सिग्नल टर्न इंडिकेटर्स, शार्क फिन एंटीना, नए फ्रंट और रियर बंपर, बोल्ड दिखने वाले स्किड प्लेट्स और ड्यूल टोन मशीन्ड अलॉय वील्ज दिए गए हैं। हेक्टर प्लस में तीन लाइन में 6-सीट्स हैं, जिनमें दूसरी लाइन 2 कैप्टन सीट हैं। कैप्टन सीट्स के साथ स्लाइड और रेक्लाइन फंक्शन मिलते हैं। एसयूवी में स्मोक्ड सीपिया लेदर सीट्स, लेदर फिनिश स्टीयरिंग वील, फ्रंट और रियर रीडिंग लाइट्स, 8-कलर ऐम्बिएंट लाइटिंग और 7-इंच मल्टी इन्फर्मेशन डिस्प्ले जैसी खूबियां हैं। हेक्टर प्लस के इंजन 5-सीट वाली हेक्टर एसयूवी से लिए गए हैं। इनमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। दोनों पेट्रोल इंजन 143 पीएस की पावर और 250 एनएम टॉर्क जेनरेट करते हैं। डीजल इंजन 170 पीएस की पावर और 350 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा बिना हाइब्रिड वाले पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है। हेक्टर प्लस में भी एमजी मोटर की आई-स्मार्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी दी गई है, जिसमें 55 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। नई हेक्टर प्लस एसयूवी में 6-एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर हैं। हेक्टर प्लस में 6-तरह से पावर अजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4-तरह से पावर अजस्टेबल को-ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट ओपनिंग, स्मार्ट स्वाइप ऑटो टेलगेट ओपनिंग, हीटेड आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, ड्यूल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैम्प्स, ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 10.4-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इन्फिनिटी प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर हैं।
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
नई दिल्ली: हार्वर्ड के गुरु-चेले ने चाय बेचकर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। बेंगलुरु से इसकी शुरुआत हुई। 'चाय पॉइंट' के रूप में। अमूलीक सिंह बिजराल और तरुण खन्ना ने…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में पैदा हुए तनाव ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण भारतीय रिफाइनरों…
नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय एक्सपोर्ट पर अभी भी दिखाई दे रहा है। ज्यादा टैरिफ के बीच अमेरिका को निर्यात घटने का सितंबर से शुरू हुआ सिलसिला जारी रहा।…
नई दिल्ली: क्या सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी का बुलबुला फूटने वाला है? 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ( Robert Kiyosaki ) ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है।…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसका असर कई ऐसे स्टॉक्स पर भी पड़ा है जिन्होंने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसमें एक…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव पैदा हो गया है। इसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों का आना काफी मुश्किल हो रहा है।…