Select Date:

परीक्षा केंद्रों पर तैनात होंगे स्वास्थ्यकर्मी

Updated on 04-06-2020 11:12 PM
कंटेनमेंट क्षेत्र के छात्रों को अलग कक्ष में बैठाएंगे
भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की परीक्षा की तैयारियों के तहत परीक्षार्थियों को मास्क पहनकर आना होगा। परीक्षा केंद्र पर साबुन, पानी व सैनिटाइजर का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मी भी तैनात होंगे। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और केंद्रों पर मौजूद परीक्षक व कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जांच के लिए स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती की मांग की जा रही है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई थीं। मालूम हो कि प्रदेशभर में 9 जून से माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के बचे हुए प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं होना हैं। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इंदौर शहर में कंटेनमेंट क्षेत्र में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र में बने आठ परीक्षा केंद्रों को बदलकर उनके स्थान पर निजी स्कूल व कॉलेजों में नए परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है। कंटेनमेंट क्षेत्र में रहने वाले छात्रों के आने-जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बस या अन्य वाहन का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा कंटेनमेंट क्षेत्र के छात्रों को परीक्षा केंद्र में एक अलग कक्ष में बैठाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.