Select Date:

अंबेडकर अस्पताल के लिए लाइफ सपोर्ट सिस्टम व नवीन एम्बुलेंस खरीदने स्वास्थ्य मंत्री ने दी अनुमति

Updated on 30-08-2022 04:58 PM
पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की सामान्य परिषद की बैठक का आयोजन महाविद्यालय के एनाटॉमी हाल में किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्वशासी समिति की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रबंधन के सुचारू रूप से संचालन हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्राप्तियों एवं व्यय तथा 2022-23 के प्रस्तावित बजट पर मदवार चर्चा की। सामान्य परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रबंधन के अति आवश्यक बजट प्रस्तावों एवं प्रावधानों का अनुमोदन भी किया।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने अस्पताल में आने वाले मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने मरीजों के समय पर जांच एवं उपचार के लिए आवश्यक दवाओं एवं रीएजेंट को सीजीएमएससी से एनओसी प्राप्त करने के उपरांत स्वशासी बजट से नियमानुसार क्रय करने के निर्देश दिये। उन्होंने मरीजों के हित में अति आवश्यक वस्तुओं एवं सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए स्वशासी बजट के बेहतर ढंग से व्यय करने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सालय में लाइफ सपोर्ट सिस्टम एवं सर्व सुविधा युक्त एक नग नवीन एम्बुलेंस खरीदने की अनुमति प्रदान की।

बैठक में स्किल लैब हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा मेंटेनेंस एवं अन्य शिक्षण संबंधी सामग्रियों तथा उपकरण व मॉडल हेतु बजट प्रावधान, फायर फाइटिंग सिस्टम लगवाने के संबंध में, गर्ल्स हॉस्टल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज के यूजी, पीजी विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था, बी. ए. एस. एल. पी. पाठ्यक्रम के वर्ष 2022-23 के प्रस्तावित बजट, शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय रायपुर के वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रस्तावित बजट, महाविद्यालय के यू. जी., पी. जी., एम. एस. सी. बायोटेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में बाह्य शिक्षकों के मानदेय निर्धारण हेतु बजट का अनुमोदन किया गया।

विधायक कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल होने के नाते चिकित्सालय की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हरसंभव बनाये रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिये। चिकित्सालय में समय के साथ मरीजों एवं बिस्तरों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए विधायक द्वय ने स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव से जांच की जाने वाली मशीनों की संख्या में वृद्धि किये जाने हेतु आग्रह किया।

बैठक में सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, रायपुर संभागायुक्त यशवंत कुमार, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त, अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. तृप्ति नागरिया, संयुक्त सचिव वित्त अतीश पांडे, अधीक्षक अम्बेडकर अस्पताल डॉ. एस. बी. एस. नेताम, चिकित्सा महाविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनित जैन, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. हंसा बंजारा, विभागाध्यक्ष बायोकेमिस्ट्री डॉ. पी. के. खोडियार, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित राजपूत, चिकित्सा महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं बालाजी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. देवेन्द्र नायक, डीकेएस अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. हेमंत शर्मा, संयुक्त संचालक वित्त श्रीमती सुषमा ठाकुर, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रंजना ध्रुव समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.