एचडीएफसी बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों को दी सौगात, एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई
Updated on
20-05-2020 07:28 PM
नई दिल्ली। घातक कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के बीच निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स डिपोजिट पर अब 0.25फीसदी अधिक ब्याज देगा। बैंक ने एक बयान में कहा कि वह वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल से अधिक और 10 साल से कम अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को दिए जाने वाले ब्याज से 0.75फीसदी अधिक ब्याज देगा। बैंक बयान के अनुसार 5 लाख रुपये तक के जमा पर वरिष्ठ नागरिकों और अन्य की तुलना में 0.50फीसदी ऊंचा ब्याज प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने भी वरिष्ठ नागिरकों के लिये इसी प्रकार की पेशकश की थी।
भारतीय स्टेट बैंक ने बीते दिनों वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई वीकेयर नाम से नई डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह स्कीम रिटेल टर्म डिपॉजिट सेगमेंट के तहत शुरू की गई है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को आम एफडी से मिलने वाले ब्याज से 0.8फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस स्कीम में ग्राहकों को मासिक या तिमाही आधार पर ब्याज का पेमेंट हो सकेगा। सीनियर सिटिजंस को ज्यादा ब्याज मिल सके, इस उद्देश्य से एसबीआई ने यह स्पेशल एफडी स्कीम चालू की है। एसबीआई का मानना है कि सीनियर सिटिजंस काफी हद तक ब्याज से मिलने वाली आय पर निर्भर करते हैं। उन्हें ज्यादा सुरक्षा के साथ ज्यादा ब्याज मिल सके, इसे ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने यह स्पेशल एफडी स्कीम चालू करने का फैसला लिया। सीनियर सिटिजंस इस स्कीम के तहत न्यूनतम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए एफडी कर सकते हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…