भोपाल । आपने अभी तक पुलिस द्वारा आमजनों से अवैध वसूली के मामले तो बहुत सुने होंगे, लेकिन ताजा मामला एकदम अनूठा है। इस अनूठे मामले में हवलदार और आरक्षक थाना प्रभारियों से अवैध वसूली कर रहे थे। यह मामला है भिंड जिले का। मामला उजागर होने के बाद चंबल डीआईजी राजेश हिंगणकर ने श्योपुर जिले में पदस्थ हवलदार मुकेश राजावत, आरक्षक ड्राइवर आशीष शर्मा को निलंबित किया है। दोनों वर्तमान में भिंड में ड्यूटी कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों जिले के थाना प्रभारियों से वसूली करते थे और रेत के अवैध कारोबार में संलिप्त थे। डीआईजी ने दोनों को अपने कार्यालय में अटैच किया है। वसूली के इस अजब मामले व कार्रवाई से महकमे में हड़कंप है। इस मामले में भिंड एसपी नगेंद्र सिंह का कहना है उन्हें कार्रवाई की जानकारी नहीं है। मंगलवार सोशल मीडिया पर चंबल डीआईजी राजेश हिंगणकर के कार्यालय का पत्र वायरल हुआ। इसके मुताबिक डीआईजी ने श्योपुर में पदस्थ हवलदार मुकेश राजावत और आरक्षक चालक आशीष शर्मा को थाना प्रभारियों से अवैध रूप से वसूली किए जाने और अवैध रेत खनन में संलिप्त पाए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर निलंबित किया है। मुकेश राजावत भिंड के ही रहने वाले हैं। कोरोना महामारी के दौरान भिंड आए तो उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आमद देकर ज्वाइनिंग ले ली। अभी पुलिस लाइन में ड्यूटी पर बताए गए हैं। आरक्षक ड्राइवर आशीष शर्मा पिछले कई माह से भिंड में ही ड्यूटी कर रहे हैं और एक बड़े पुलिस अधिकारी के सीधे संपर्क में हैं। डीआईजी ने इससे पहले भी अचानक रात में बिना बत्ती की गाड़ी के सिंध किनारे के गांव में अवैध खनन पकड़ा था। इसके बाद रौन, ऊमरी और अमायन थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया था। अब डीआईजी की इस कार्रवाई से भी इशारा बड़े अधिकारी की ओर जा रहा है। इस बारे में चंबल जोन के डीआईजी राजेश हिंगणकर का कहना है कि थाना प्रभारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर हवलदार और आरक्षक ड्राइवर को निलंबित किया है। इनके बारे में थाना प्रभारी भी बता देंगे। इस बारे में भिंड के एसपी नगेंद्र सिंह का कहना है किहवलदार और आरक्षक ड्राइवर की कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं है। कार्रवाई डीआईजी साहब ने की है। पत्र आने पर जांच की जाएगी।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…