कांकेर के ईच्छापुर में बनेगा हर्रा प्रोसेसिंग केंद्र
Updated on
07-06-2020 08:03 PM
रायुपर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश और जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में कांकेर जिले के ईच्छापुर ग्राम में हरा प्रोसेसिंग केंद्र की स्थापना की जा रही है। राज्य शासन के मंशा अनुरूप वनांचल में वनों पर आधारित प्रसंस्करण और प्रोसेसिंग केंद्र बनाकर वनांचल के लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इस कड़ी में कांकेर जिले के मर्दापोटी कलस्टर अंतर्गत ग्राम ईच्छापुर में हर्रा प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जिसके लिए कलेक्टर के.एल. चौहान और डीएफओ अरविंद पी.एम. ने आज ग्राम ईच्छापुर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया एवं प्रसंस्करण स्थापना हेतु आवश्यक अधोसंरचना निर्माण के लिए वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मर्दापोटी अंचल के 13 वन बाहुल्य ग्राम हैं, जहां के जंगलों में हर्रा, बहेड़ा, आंवला, चार, महुआ, धंवई फुल, कुसुम, भेलवा इत्यादि लघु वनोपज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जिसके संग्रहण एवं प्रसंस्करण से क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकते हैं और उनके जीवन स्तर में निश्चित रूप से आर्थिक बदलाव भी आएगा। जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ग्राम ईच्छापुर में हर्रा प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…