Select Date:

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम में रखना होगा फायदेमंद साबित: इयान चैपल

Updated on 08-06-2020 08:22 PM
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तब टीम प्रबंधन को हार्दिक पंड्या को टीम में रखना चाहिए क्योंकि यह आलराउंडर मेजबान देश की मजबूत बल्लेबाजी के कारण पेश होने वाली चुनौती का सामना करने में अहम साबित हो सकता है। यह मध्यम गति का गेंदबाज भारत की सीमित ओवरों की टीम का अहम हिस्सा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के आखिर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। चैपल ने अपने कॉलम में लिखा, अगर हार्दिक पंड्या उपलब्ध रहता है,तब इससे मदद मिलेगी। वह उस समय दबाव बनाने के लिए भारत को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प मुहैया कराएगा जब मुख्य तेज गेंदबाजों को विश्राम की जरूरत होगी।’
पंड्या ने हाल में कहा कि पीठ की चोट के कारण वह अपने लिए टेस्ट क्रिकेट की चुनौती को समझते हैं। उनकी पीठ का पिछले साल ऑपरेशन किया गया था। पंड्या ने कहा था कि वह सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपने महत्व को समझते हैं। चैपल ने कहा,उनके पास सिडनी में होने वाले मैच से पहले शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में अपने ओवरों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाने का मौका होगा। सिडनी में वह तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं, ताकि दूसरे स्पिनर को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा,पंड्या को बल्लेबाजी क्रम में सातवें नंबर पर रखने का मतलब होगा कि पंत को विकेटकीपिंग के साथ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी।’
चैपल का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं को स्पिन विभाग में अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव में से किसी एक का चयन करने में काफी दिक्कत होगी। अश्विन का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में नहीं। चैपल ने कहा,जडेजा ऑलराउंडर हैं और गेंदबाजी में सुधार से उनका दावा मजबूत बन गया है, जबकि कुलदीप ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं। यह मुश्किल फैसला होगा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, भारत की सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी से पार पाना होगा। स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के अलावा मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर मजबूत है, जिससे बल्लेबाजी अधिक मजबूत हुई है। ऑस्ट्रेलिया अब सफलता के लिए स्मिथ और वॉर्नर पर कम निर्भर है।’ 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.