हरभजन बोले- मैं अभी भी भारत के लिए टी-20 खेल सकता हूं
Updated on
26-05-2020 09:59 PM
नई दिल्ली। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि आईपीएल में अच्छा करने के बाद भी चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं जबकि मैं अभी भी भारत के लिए खेल सकते हैं। जुलाई में 40 साल के होने वाले इस खिलाड़ी ने कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के साथ टी-20 प्रारूप में खेलने को तैयार हैं। हरभजन ने कहा है कि वह आईपीएल में खेल रहे हैं और इसलिए देश के लिए टी-20 खेल सकते हैं। आईपीएल में हरभजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने अभी तक 150 विकेट अपने नाम किए हैं। हरभजन ने भारत के लिए अपना अंतिम मैच 2016 में एशिया कप में खेला था। एक खेल वेबसाइट ने हरभजन के हवाले से लिखा है, ‘मैं तैयार हूं। अगर मैं आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं... जो गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल है क्योंकि मैदान काफी छोटे होते हैं, और दुनिया के सभी बड़े खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं। उनके खिलाफ गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होता है। अगर आप उनके खिलाफ आईपीएल में अच्छा कर सकते हो तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा कर सकते हो।’ 39 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह इस बात से काफी दुखी हैं कि आईपीएल में अच्छा करने के बाद भी चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वे लोग मेरी तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं काफी बूढ़ा हो चुका हूं। साथ ही मैं घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहा। बीते चार-पांच साल में उन्होंने मेरी तरफ देखा भी नहीं है जबकि मैं आईपीएल में काफी अच्छा कर रहा हूं, विकेट ले रहा हूं और मेरे साथ मेरे रेकॉर्ड हैं।’
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…