चीन में कोरोना के आधा दर्जन नए मामले, सभी संक्रमित विदेशों से लौटे
Updated on
08-06-2020 08:22 PM
बीजिंग। चीन में कोविड19 के आधा दर्जन नए केस आने की खबर हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये सभी मरीज विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं और इनमें दो मरीज ऐसे हैं जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि रविवार को सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामलों में से तीन सिचुआन प्रांत और एक शंघाई का है। आयोग ने कहा कि विदेशों से संक्रमण लेकर आए दो ऐसे मामले भी रविवार को सामने आए जिनमें लक्षण नहीं थे। इसने कहा कि विदेशों से संक्रमित होकर आए 44 लोगों समेत बिना लक्षण वाले 201 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं। रविवार तक, देश में 83,040 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी जिनमें से 65 मरीज ऐसे हैं जिनका अब भी इलाज चल रहा है हालांकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। आयोग ने बताया कि कुल मिलाकर 78,341 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 4,634 लोगों की बीमारी के चलते मौत हो गई।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…