राजनांदगांव । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला गौरीनगर वार्ड नम्बर 13 के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्र ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर खान ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज आजादी का दिन है। आजादी का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि हम जो चाहें, करें, बल्कि आजादी का मतलब है- संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना। हमें बिना किसी जाति, धर्म और साम्प्रदायिक भेदभाव के बिना आपसी एकता का परिचय देना होगा, तभी हम सही मायने में आजाद कहलायेंगे।साथ ही उन्होने कहा कि, कोरोना संकट काल के चलते हम अपने राष्ट्रीय पर्व पर किसी भी तरह का आयोजन नही हो पा रहा है। निश्चित ही यह संकट का समय निकल जायेगा और हम फिर से हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनायेंगें। साथ ही आम जनों से अपील किया कि,घर में रहकर अपने तथा अपने परिवार का ध्यान रखे, अतिआवश्यक हो तभी घर से निकले और अन्त में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद व वरिष्ठ सभापति समद खान, शिक्षिका श्रीमती नूरजहां खान, सुप्रगति लाल, कविता रगड़े, शिक्षकगण महेश सोनी, अखिल शर्मा, मनोज साहू, के अलावा सतीश लाल, नरेन्द्र सुलाखे, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विजय यादव, मुकेष मोजेष, जाकिर खान, तुकाराम, तलुसी पटेल, नागेष्वर बंजारे, इरफान खान, पुन्नु यादव, विट्ठल राव गायकवाड, विजय कुमार, गुडवा, प्रवीण सिंह ठाकुर, संतोश यादव, विक्की यादव, प्रदीप सारथी, बालाजी गायकवाड, आकाष सिंह ठाकुर, प्रवीण नागरिकगण उपस्थित थे।