पहले ओवर में अगर ये ब्लंडर नहीं करती LSG तो पलट सकती थी बाजी, एक गलती ने मैच हरवा दिया!
Updated on
16-04-2026 02:19 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। 15 अप्रैल को हुए इस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से बाजी मार ली। बेंगलुरु एकतरफा यह मुकाबला जीत गई। 147 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में ही चेज कर लिया। हालांकि मैच का नतीजा कुछ और होता अगर लखनऊ सुपर जायंट्स आरसीबी की पारी के पहले ओवर में बड़ी गलती न करती।
पहले ओवर में लखनऊ ने मिस किया रन आउट करने का मौका
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का पहला ओवर लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी डाल रहे थे। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ के पास रन आउट का अच्छा मौका था। ओपनर विराट कोहली या फिल साल्ट में से दोनों आउट हो सकते थे। लेकिन पॉइंट पर सब्सटीट्यूट फील्डर हिम्मत सिंह बॉल नहीं पकड़ पाए।
दोनों अपनी क्रीज से काफी बाहर आ गए थे। लखनऊ के पास विराट कोहली और फिल साल्ट दोनों को रन आउट करने का मौका था। लेकिन उनके हाथ से यह मौका निकल गया। हालांकि फिल साल्ट को तो अगले ही ओवर में प्रिंस यादव ने 7 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। लेकिन विराट कोहली को रन आउट करने का मौका छोड़ देना लखनऊ को काफी भारी पड़ा।
विराट कोहली ने रन चेज में खेली 49 रन की अहम पारी
वो रन आउट सर्वाइव करने के बाद विराट कोहली बीस्ट मोड में आ गए थे। उन्होंने पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल किया और आरसीबी पर से फिल साल्ट की विकेट का प्रेशर हटा दिया। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 34 गेंद में 49 रन की अहम पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल था।
अगर पहले ओवर में ही विराट कोहली रन आउट हो जाते तो लखनऊ के पास मैच को पलटने का अच्छा चांस रहता क्योंकि फिल साल्ट भी अगले ओवर में आउट हो गए थे। इससे आरसीबी पर दबाव आ जाता। वैसे भी लक्ष्य तक पहुंचते-पहुंचे बेंगलुरु के 5 विकेट गिर गए थे। जब लखनऊ से रन आउट मिस हुआ तो विराट शून्य पर खेल रहे थे। अगर वो उस वक्त रन आउट हो जाते तो उनके हिस्से के 49 रन बनाना आरसीबी को भारी पड़ सकते थे।
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के बीच मैदान के बाहर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के DJ और उसके कमेंट्स के…