Select Date:

जीपी सिंह ने हटने से पहले 11 को हटाया, डीजीपी ने कहा मालूम नहीं

Updated on 03-06-2020 09:40 PM
रायपुर। पुलिस महकमे में कल वैसे तो विभागीय तौर पर बड़े अफसरों को यहां से वहां भेजा गया लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रहा राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से हटाए गए एडीजी जी.पी. सिंह का इसलिए कि कई बड़े मामलों की तहकीकात वे कर रहे थे। लेकिन इससे बड़ी बात चर्चा में यह भी है कि क्या उन्हे हटाये जाने की जानकारी मिल गई थी तभी तो उन्होने हटने के दो दिन पहले एक आदेश जारी कर 11 एसीबी के कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय वापस भेज दिया। खबर है कि एक और आदेश के तहत 3 अधिकारियों को जिले में और 1 सब इंसपेक्टर को अंबिकापुर वापस भेजा गया है। इस संबंध मे डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि तबादला आदेश के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
खबर है कि सीएम ईओडब्लू के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे कई सारी शिकायतें उन तक पहुंच रही थी। रायपुर एसएसपी आरिफ शेख को ईओडब्लू और एंटी करप्शन ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। और सरकार के निर्देश पर सोमवार को ही उन्होने कार्यभार संभाल लिया। ईओडब्लू और एसीबी से हुए तबादलों को भी जांच के घेरे में ले लिया है। तबादला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ईओडब्लू और एसीबी प्रतिनियुक्ति की पोस्टिंग है। यहां से तबादले का आदेश गृह विभाग से ही जारी किया जा सकता है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस बारे में कहा कि तबादला आदेश के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
इन कर्मचारियों को भेजा गया पुलिस मुख्यालय.
पीके नामदेव स्टेनोग्राफर, दिलीप चंद्राकर सउनि, रणविजय मंडावी सउनि, रंजीत प्रताप सिंह प्रधान आरक्षक, महावीर राणा प्रधान आरक्षक, हुलेश्वर जोशी प्रधान आरक्षक, लालदेव साय आरक्षक, कुलेश्वर साहू आरक्षक, सत्यम जोशी आरक्षक दिवाकर मिश्रा आरक्षक तथा संदीप तिवारी आरक्षक शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.