भोपाल। प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत खराब है। उन्हें उत्तरप्रदेश के लखनऊ में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लालजी टंडन को बुखार आ रहा था और साथ में यूरिनरी इंफेक्शन की भी शिकायत थी। तकलीफ ज्यादा बढ़ने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है और जल्द ही राज्यपाल लालजी टंडन को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल के डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि फिलहाल लालजी टंडन की तबियत ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार को राज्यपाल को डिस्चार्ज किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्यपाल लालजी टंडन 10 दिन के अवकाश पर 19 जून तक अपने गृह नगर लखनऊ रवाना हुए थे। लालजी टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा फिलहाल मध्य प्रदेश के राज्यपाल हैं। इससे पहले लालजी टंडन 15वीं लोक सभा के सदस्य रह चुके हैं। श्री टंडन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी माने जाते थे। उत्तर प्रदेश के रहने वाले लालजी टंडन भाजपा की सरकारों में मंत्री भी रहे हैं।
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…