भोपाल। प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों का 85 करोड़ रुपये ब्याज भरेगी। प्रदेश के इन 16 लाख किसानों को 31 मई तक कर्ज चुकाना है। राज्य सरकार ने कर्ज चुकाने की अंतिम समय सीमा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 मई कर दी थी। वहीं, केंद्र सरकार से भी 47 करोड़ रुपये की ब्याज सहायता मिलने की उम्मीद है। यह बात गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताई। गृह मंत्री ने बताया कि 31 मई के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कभी भी, कहीं भी मजदूरों के बीच जा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जाएगा। इन सभी को भी शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण मिलेगा। मिश्रा ने कहा कि देश में जितनी भी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद हुई है, उसमें से एक तिहाई सिर्फ मध्यप्रदेश में खरीदा गया है। 116 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं अब तक खरीदा जा चुका है। यह आंकड़ा 124 लाख मीट्रिक टन पहुंचने का अनुमान है। जिन जिलों में उपार्जन का काम प्रभावित हुआ था, वहां 31 मई तक खरीदी की जाएगी। किसी भी किसान को घबराने की जरूरत नहीं है। 16 लाख किसानों का 85 करोड़ रुपये ब्याज सरकार भरेगी। केंद्र सरकार से भी 47 करोड़ रुपये की ब्याज सहायता मिलने की उम्मीद है। अल्पकालिक कृषि ऋण चुकाने के लिए अंतिम तारीख पहले ही बढ़ाकर 31 मई की जा चुकी है।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…