Select Date:

स्वास्थ्य कर्मचारियों में बढ़ रहे संक्रमण पर अब ज्यादा ध्यान देगी सरकार

Updated on 17-08-2020 07:17 PM
नई दिल्ली । कोरोना वायरस के खिलाफ डट कर लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों में भी कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच संक्रमण को कम करने की पहचान की है। इस मामले के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि कोरोना से पस्त 10 राज्यों के कुछ जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच 7 से 12 प्रतिशत संक्रमण के मामले देख जा रहे हैं, जबकि देश में बाकी स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच यह आंकड़ा 5.5 से 6 प्रतिशत के बीच है। नाम नहीं बताने की शर्त पर एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, कुछ राज्यों में स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बढ़ रहे संक्रमण के पीछे कई कारण हैं। जैसे इनफेक्श कंट्रोल प्रैक्टिस का ठीक से पालन न करना, पीपीई किट को सही तरीके से इस्तेमाल न करना व उसे नष्ट न करना हमने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि वो इनकी पहचान करें और जल्दी ठीक करें। कुछ जिलों में दिक्कत ये है कि वहां बाहर से संक्रमण अस्पतालों मे लाया जा रहा है। एक जगह एक स्वास्थ्य कर्मी जहां रहती हैं वहां से उन्हें संक्रमण हुआ। राज्यों को उन क्षेत्रों की पहचान करने और संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए उन क्षेत्रों में रोकथाम के उपायों को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया है। अधिकारी ने बताया कि टेस्ट लैब का कम प्रयोग, देश के मुकाबले राज्यों में टेस्ट की धीमी गति, टेस्ट के रिजल्टों का देरी से आना, अस्पतालों में देरी से रेफर करना भी कुछ ऐसे कारण हैं जो मरीज के जीवन को खतरे में डालते हैं। कुछ जिलों को इन चीज़ों पर भी काम करने की जरूरत है। उन्होंने ने कहा कि इनमें से कुछ जिलों में मरने वालों की ज्यादातर संख्या बुजुर्गों की है या उनकी जिन्हें पहले से ही कोई बीमारी थी, देरी से रेफरल करना पहले तीन दिनों में ही मौत का कारण बना है। हमारा लक्ष्य कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या को कम करना है। मंत्रालय अस्पतालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेस मीटिंग आयोजित कर रहा है इससे पहले 2 सीरीज पूरी की जा चुकी हैं। सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों में से कुछ  जिनकी केंद्र सरकार निगरानी कर रही हैं इनमें कामरूप मेट्रो (असम), पटना (बिहार) रांची (झारखंड), अलाप्पुझा और तिरुवनंतपुरम (केरल), गंजम (ओडिशा), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 24 परगना उत्तर, हुगली , हावड़ा, कोलकाता और मालदह (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.