सरकार स्थगित नहीं करेगी नीलामी प्रक्रिया, चीनी कंपनियों के हिस्से में जाने वाले टेंडर ही किए जाएंगे रद्द
Updated on
27-07-2020 10:00 PM
नई दिल्ली। सरकारी ठेकों के लिए शुरू हो चुकी नीलामी प्रक्रियाओं को सरकार सिर्फ चीनी कंपनियों के शामिल होने की वजह से कैंसल नहीं करेगी। दो सरकारी अधिकारियों ने बताया कि ऐसा अहम प्रॉजेक्ट में बेवजह देरी से बचने के लिए किया जाएगा। सरकार केवल उन्हीं टेंडरों को रद्द करेगी, जिनमें चीनी कंपनियों के टेंडर पास होने की संभावना है।
केंद्र सरकार ने कहा कि देश के साथ सीमा साझा करने वाली उन कंपनियों को सरकारी ठेकों में शामिल होने से रोका जाएगा, जो उद्योग विभाग के साथ रजिस्टर नहीं हैं। कहा गया कि यह फैसला देश की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लिया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम सीमा पर तनाव की वजह से चीन को आर्थिक झटका देने के लिए उठाया गया है। इस आदेश में किसी देश का नाम नहीं लिया गया है। यह सभी आगामी टेंडर्स के साथ ही उनपर भी लागू होगा जिनके लिए बोलियां मंगा ली गई हैं, लेकिन आवंटित नहीं की गई हैं।
सरकार के दो अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि मौजूदा टेंडर प्रक्रिया को तभी कैंसल किया जाएगा जब तकनीकी रूप से योग्य बोली लगाने वालों में कोई चीनी कंपनी भी होगी और उसकी बोली सबसे कम होगी। टेंडर का मूल्यांकन दो हिस्सों में किया जाता है- तकनीकी योग्यता और बोली कीमत। एक कंपनी तभी शॉर्टलिस्ट होती है जब वह सभी टेक्नीकल योग्यताओं को पूरी करती हो। इसके बाद सभी बोलीकर्ताओं का मूल्य देखा जाता है। सबसे कम की बोली लगाने वाले को ठेका दिया जाता है।
फैसलो को स्पष्ट करने के लिए एक आदेश सभी मंत्रालयों, पीएसयू और राज्य सरकारों को भेजकर कहा गया है कि मौजूदा टेंडर प्रक्रियाओं को सिर्फ इसलिए रद्द न करें कि बोलीकर्ताओं में कोई चाइनीज कंपनी भी है या योग्य बोलीकर्ताओं में शामिल है। अधिकारी ने कहा दूसरे शब्दों में कहें तो इसका मतलब है कि यदि कोई टेंडर चीनी कंपनी को मिलने की संभावना नहीं है तो इसे कैंसल न करें। यह स्पष्टीकरण केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को हितधारकों की ओर से यह चिंता प्रकट किए जाने के बाद जारी किया गया कि सभी टेंडर्स को रद्द कर देने से समय की काफी बर्बादी होगी। अधिकारी ने कहा कि 23 जुलाई के आदेश के बाद मौजूदा टेंडर्स को लेकर कुछ दुविधा थी।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…