Select Date:

स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्र को उबारने के लिए सरकार के समर्थन की जरूरत : रेड्डी

Updated on 28-09-2020 10:29 PM

नई दिल्ली  महामारी कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रतिकूल असर स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्र पर पड़ा है। यह बात  सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइज ने कहा है। कंपनी एक निदेशक ने कहा कि देश के चिकित्सा पर्यटन क्षेत्र को फिर से खड़ा होने के लिए सरकार के समर्थन की जरूरत है। कोरोना वायरस महामारी से यह क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अपोलो हॉस्पिटल्स समूह की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान चिकित्सा पर्यटन क्षेत्र पूरी तरह ठहर गया। इससे केवल भारत बल्कि थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया और अन्य एशियाई देश भी प्रभावित हुए।उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में अब ढील दी गई है, लेकिन मरीजों को इलाज के लिए लाने को सरकारों के स्तर पर बातचीत की जरूरत है। रेड्डी ने उदाहरण देते हुए कहा कि मलेशिया में ब्रुनेई से कुछ मरीज ओपन हार्ट सर्जरी के लिए गए हैं। यह सरकारी स्तर पर बातचीत की वजह से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह भारत में भी सरकार के समर्थन की जरूरत है, तभी चिकित्सा पर्यटन क्षेत्र फिर खड़ा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि भारत में चिकित्सा मूल्य यात्रा पर्यटन अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इस क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। रेड्डी ने बताया कि नीति आयोग का भी मानना है कि चिकित्सा पर्यटन वृद्धि में बड़ा योगदान दे सकता है। यह विदेशी मुद्रा आय का बड़ा स्रोत है। रेड्डी ने कहा, ‘दुनिया में लॉकडाउन हट रहा है और धीरे-धीरे मरीज आने शुरू हो रहे हैं। दुनिया में लोग लागत को लेकर काफी सजग हैं। इस दृष्ट से भारत लाभ की स्थिति में है। यहां उच्च गुणवत्ता वाला इलाज बेहतर मूल्य पर उपलब्ध है।कंपनी के पोर्टफोलियो में चिकित्सा पर्यटन की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले साल करीब 50 देशों के मरीज अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के लिए आए थे। यह अपोलो के प्रति उनके भरोसे को दर्शाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.