Select Date:

निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज़ का खर्च निर्धारित करे सरकार-सुन्दरानी

Updated on 30-08-2020 07:13 PM

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजधानी रायपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेश सरकार से निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज़ का खर्च निर्धारित करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मरीजों को भर्ती कर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को भी अनुमति दी है। इलाज के खर्च निर्धारित नहीं होने की वजह से मरीजों से मनमाने ढंग से लाखों रुपये वसूल किया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता सुन्दरानी ने कहा कि निजी अस्पतालों ने अपने मन से इलाज का खर्च निर्धारित कर लिया है और इस संकट की घड़ी में मरीजों को लूटा जा रहा हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

भाजपा प्रवक्ता जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा कि हम शुरू से कहते रहे कि निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च सरकार निर्धारित करें परंतु कोरोना की लड़ाई में जैसे प्रदेश सरकार ने मनमानी करने और करने देने का मन बना लिया हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के लगातार विस्तार और बिस्तर के आभाव, व्यवस्था के आभाव में हर वर्ग को आज निजी अस्पताल का रुख करना पड़ रहा हैं। सम्पन्न व्यक्तियों सहित माध्यम वर्ग गरीब वर्ग को भी मज़बूरी में निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा हैं।निजी अस्पताल की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रदेश सरकार बिना देर किए बिना किसी किंतु परंतु के तत्काल निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज का खर्च निर्धारित करें। उन्हीने सरकार से आग्रह किया है कि इस संकट की घड़ी में इलाज का खर्च सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया जाए ताकि इस कोरोना के इलाज के लिए किसी भी वर्ग को भटकना पड़े। साथ ही उन्होंने गरीब वर्ग मध्यम वर्ग के मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की भी मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.