सरकार ने 2020-21 में 4.07 करोड़ टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा
नई दिल्ली। कोरोना संकटकाल में आवागमन पर लागू पाबंदियों के बाद भी इस वर्ष गेहूं की सरकारी खरीद अब तक 3.415 करोड़ टन तक पहुंच गई है। यह पिछले साल के तीन करोड़ 41.3 लाख टन की खरीद से ज्यादा हो गया है। सरकार ने 2020-21 में 4.07 करोड़ टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। गेहूं की खरीद अप्रैल से जून के बीच चलती है। इस बाद पाबंदियों के चलते खरीद देरी से शुरू हुई। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य खरीद एजेंसियां, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद का कार्य करती हैं। खाद्य मंत्रालय ने कहा कि चालू विपणन वर्ष में 24 मई तक कुल गेहूं खरीद तीन करोड़ 41.5 लाख टन हो गई है, जो पिछले साल की तीन करोड़ 41.3 लाख टन की खरीद से ज्यादा है। इसमें से पंजाब में एक करोड़ 25.8 लाख टन, मध्य प्रदेश में एक करोड़ 13.3 लाख टन, हरियाणा में 70.6 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 20.3 लाख टन, उत्तराखंड में 31,000 टन, गुजरात में 21,000 टन, चंडीगढ़ में 12,000 टन और हिमाचल में 3,000 टन गेहूं की खरीद हुई है। इस वर्ष 24 मार्च को लॉकडाउन कामकाज रुक गए। फसल तब तक पक चुकी थी और कटाई के लिए तैयार थी। पंजाब में खरीद केन्द्रों की संख्या 1,836 से बढ़कर 3,681, हरियाणा में 599 से बढ़ाकर 1,800 तथा मध्य प्रदेश में यह संख्या 3,545 से बढ़ाकर 4,494 रखी गई थी। पंजाब में प्रत्येक किसान को स्टॉक रखने के लिए निर्धारित विशिष्ट स्थान आवंटित किए गए थे और किसी और को उन क्षेत्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। केवल वे लोग जो कारोबार से सीधे जुड़े हुए थे, उन्हें दैनिक नीलामी के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी गई थी।
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से यह गिरावट आई थी। इसके पिछले सत्र…
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में उन देशों के साथ पींगें बढ़ाई है जिनके साथ भारत के अच्छे रिश्ते नहीं हैं। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की शामिल…
नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। ये पाबंदियां जमीन के रास्ते से होने वाले आयात पर हैं। इससे कपड़ों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़…
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भीख मांगना कारोबार बन गया है। काफी लोग भीख मांगकर आलिशान जीवन जी रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पाकिस्तान कर्ज के तले दबा हुआ है और उधार…
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है। मूडीज रेटिंग्स ने अमेरिका के कर्ज की रेटिंग घटा दी है। इससे साथ ही देश की आखिरी परफेक्ट क्रेडिट…
नई दिल्ली: साल 2022 की शुरुआत में अमेरिका की अगुआई वाले NATO की हरकतों से आजिज आकर रूस ने जब यूक्रेन पर धावा बोला, उस समय उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर…
नई दिल्ली: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी बैंक फ्रॉड…
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संघर्ष में भारत में बने मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के रडार को चकमा दे दिया…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। कंपनी ने भूटान सरकार की कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।…