रांची । भाजपा ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कि कोरोना वायरस संक्रमण के वक्त जब केंद्र सरकार ने रोजगार बढ़ाने का संकल्प लिया है उस समय राज्य सरकार लगातार रोजगार समाप्त करने पर उतारू है। पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार ने अनुबंध पर रखे लेखा लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हजारों युवाओं की सेवाओं को 30 जून से समाप्त करने का आदेश दिया है। जबकि इस समय केंद्र सरकार यह कह रही है की निजी संस्थानों से भी लोगों को नहीं निकाला जाना चाहिए। इसके उलट राज्य सरकार अनुबंध पर रखे कर्मियों को नौकरी से निकाल कर अन्याय कर रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह जनविरोधी सरकार कोरोना वायरससंक्रमण के वक्त रोजगार देने की जगह रोजगार समाप्त करने पर उतारू है।उन्होंने कहा,‘‘ ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर्स के मुद्दे पर भी राज्य सरकार ने संवेदनहीनता दिखाई है। सीमा सड़क संगठन दुमका से हजारों मजदूरों को सभी स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए अच्छे वेतन पर लद्दाख ले जाना चाहता था जहां सीमा पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क बन रही है। लेकिन राज्य सरकार ने इसकी अनुमति नहीं देकर हजारों युवाओं को रोजगार से वंचित किया है।’’
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…