सरकार ने निर्यात प्रोत्साहन योजना के तहत प्रमाणपत्रों की वैधता बढ़ाई
Updated on
02-06-2020 08:42 PM
नई दिल्ली । सरकार ने निर्यात प्रोत्साहन योजना के तहत जारी किए जाने वाले हस्तांतरणीय प्रमाणपत्रों की वैधता बढ़ा दी। जिन प्रमाणपत्रों की वैधता एक मार्च से 30 जून के दौरान समाप्त हो रही थी, वे अब 30 सितंबर तक वैध रहेंगे। विदेश व्यापार नीति में भारत से वस्तुओं की निर्यात योजना (एमईआईएस) और भारत से सेवाओं की निर्यात योजना (एसईआईएस) के तहत वस्तुओं व सेवाओं के निर्यात पर कर प्रोत्साहन दिया जाता है। सरकार सेवाओं व उत्पादों की श्रेणी के आधार पर निर्यातकों को शुल्क क्रेडिट स्क्रिप अथवा प्रमाणपत्र प्रदान करती है। इन प्रमाणपत्रों का इस्मेताल देश में मूल सीमा शुल्क समेत कई प्रकार के शुल्कों के भुगतान में किया जाता है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक सार्वजनिक अधिसचूना में कहा कि एक मार्च से 30 जून के बीच समाप्त हो रहे प्रमाणपत्रों की वैधता 30 सितंबर तक बढ़ाकर निर्यातकों को राहत दी गई है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…