Select Date:

बीसीसीआई का दावा यूएई में आईपीएल कराने को सरकार की मंजूरी, प्रोटोकॉल पर काम शुरु

Updated on 09-08-2020 12:21 AM
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने की मंजूरी मिल गई है और 8 फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए कोविड-19 जांच प्रोटोकॉल और पृथकवास शुरू करके अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि लिखित में मंजूरी अगले कुछ दिनों में कभी भी मिल सकती है। शीर्ष सूत्र ने कहा, ‘हमें सैद्धांतिक रूप से मंजूरी मिल गई है और लिखित में मंजूरी कभी भी मिल जाएगी। ज्यादातर फ्रेंचाइजी बीसीसीआई के आदेश के अनुसार 20 अगस्त के बाद बेस के लिए रवाना होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स 22 अगस्त को रवाना होने के लिए तैयार है। मुंबई इंडियंस ने अपने भारतीय खिलाड़ियों को अपने बेस पर पृथकवास में रख दिया है।
कुछ फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों के लिए उनके संबंधित शहरों में कोविड-19 परीक्षण का इंतजाम कर रही हैं, जिसके बाद वे यूएई जाने के लिए अपने प्रस्थान बेस (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू) जाएंगी। फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अगर उनका पीसीआर परीक्षण हो जाएगा और इसकी रिपोर्ट निगेटिव होगी तो यह अच्छा होगा। इससे वे 24 घंटे के अंतर पर दो परीक्षण करा सकते हैं जैसा कि यूएई रवाना होने से पहले बीसीसीआई की मानक परिचालन प्रक्रिया में जिक्र किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘दो परीक्षण अनिवार्य हैं, ज्यादातर फ्रेंचाइजी भारत से रवाना होने से पहले कम से कम चार परीक्षण कराएंगी।’ खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को इस शर्त पर अपने परिवार को ले जाने की अनुमति दी गई कि वे ‘बायो-बबल’ में ही रहें। हालांकि पता चला है कि टीम में कुछ खिलाड़ी कड़े पृथकवास प्रोटोकॉल में जाने के पक्ष में नहीं हैं। एक सीनियर खिलाड़ी ने कहा, ‘मेरा पांच साल का बच्चा है और मैं इन हालात में अपने परिवार के साथ यात्रा करने का जोखिम नहीं ले सकता क्योंकि स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि है।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.