Select Date:

तेईस लाख की लागत से बन रहा गृहमंत्री के क्षेत्र में गोठान

Updated on 23-08-2020 07:47 PM

भिलाई। राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह क्षेत्र में विशेष साज सज्जा के साथ गोठान निर्माण कराया जा रहा है। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने रूके हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

      रिसाली नगर पालिक निगम का सबसे बड़ा और व्यवस्थित गोठान का निर्माण नेवई बांध के निकट तैयार कराया जा रहा है। योजना के तहत गोठान निर्माण में 23 लाख 79 हजार खर्च किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोठान निर्माण में 80 प्रतिशत का कार्य पूर्ण हो चुका है। लॉकडाउन और बारिश की वजह से रंग रोगन का कार्य रूका हुआ है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रूके हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही आयुक्त ने मवेशियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपअभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि सितंबर माह तक गोठान निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

गौठान में ये है खास

2 एकड़ 3 डिसमिल के विशाल क्षेत्र में फैला है। गोठान में गोबर खरीदी की भी व्यवस्था होगी। खरीदे गए गोबर से महिला स्व सहायता को स्वावलंबी बनाने के लिए जैविक खाद बनाया जाएगा।

गोठान में विशेष रोशनी व्यवस्था

गोठान को आकर्षक बनाने के लिए रंग रोगन का कार्य किया जाएगा। मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने डबरी निर्माण प्रस्तावित। शासन की योजना के तहत रिसाली निगम के ग्रामीण परिवेश वाले क्षेत्र डुंडेरा में भी गोठान निर्माण प्रस्तावित है। आयुक्त व नोडल अधिकारी गोठान के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे ने चिन्हित स्थान पर गोठान निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए है।

अब यहां भी होगी गोबर खरीदी

शासन की गोधन न्याय योजना के तहत रूआबांधा स्थित एस एल आर एम सेंटर की तर्ज पर पुरैना में भी गोबर खरीदी व खरीदे गए गोबर से खाद व अन्य सामाग्री निर्माण किया जाएगा। आयुक्त ने योजना के तहत गो सेवकों व गो मालिक समेत डेयरी संचालकों से गोबर खरीदने की व्यवस्था कर सेंटर को शुरू करने कहां। आयुक्त ने पुरैना पहुंचकर नोडल अधिकारी के साथ चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.