अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कोरोना संक्रमित लोगों की मौत के बाद उनके कीमती सामान की चोरी हो जा रही है। मामला सिविल अस्पताल का है, जहां से इस तरह की चोरी की चार शिकायतें सामने आ चुकी हैं। कुबेरनगर के छारानगर में रहने वाले 45 वर्षीय उमेश तमाशे को 11 मई को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 16 मई को वेंटिलेटर पर रखे जाने के बाद उनका निधन हो गया। जब परिवार उनकी बॉडी लेने गया तो देखा कि उनकी 10 हजार रुपये कीमत की टाइटन घड़ी और 20,000 रुपये की कीमत का वीवो का स्मार्टफोन गायब था।
शिकायत के बाद भी लापरवाही
14 मई तक उमेश नियमित रूप से अपने रिश्तेदारों के साथ फोन पर संपर्क में थे। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने वाले उमेश के रिश्तेदार रॉक्सी गागडेकर के अनुसार, उसी शाम मरीज को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया और फिर उससे संपर्क नहीं हो सका। अगले दिन, फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से उनकी बहन कल्पना को एक अश्लील मैसेज मिला। चूंकि उमेश वेंटिलेटर पर थे, इसलिए उनका परिवार चिंतित हुआ कि कोई और उनके फोन का इस्तेमाल कर रहा है। जब उमेश के परिवार के लोगों ने इस मुद्दे को लेकर अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. मैत्रेय गज्जर को फोन किया, तो उन्होंने भी कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने सा कहा कि फोन की जिम्मेदारी हमारी नहीं है, आप पुलिस में शिकायत करिए।
जांच में जुटी पुलिस
इस तरह की चोरियों से जहां हॉस्पिटल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं यह भी पूछा जा रहा है कि आखिर शिकायत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ऐक्टिव मोड में क्यों नहीं आया। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। शाहीबाग पीआई एके पटेल ने कहा, हमें चोरी की शिकायत मिली है। हमारी जांच जारी है, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं मिला है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…