मध्यम वर्ग के लिए अच्छी खबर, मोदी सरकार जल्द देने वाली हैं तोहफा
Updated on
09-08-2020 12:18 AM
नई दिल्ली । टैक्स देने वाले मध्यम वर्ग को मोदी सरकार एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अहम बयान दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि टैक्सपेयर्स राष्ट्र निर्माता हैं और सरकार उनके लिए एक चार्टर ऑफ राइट्स लेकर आएगी। निर्मला ने बताया कि दुनिया में कुछ ही देश हैं जहां टैक्सपेयर्स के लिए चार्टर ऑफ राइट्स है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। निर्मला ने कहा कि इस चार्टर ऑफ राइट्स में टैक्सपेयर्स के दायित्व और अधिकारों का उल्लेख होगा। हम टैक्सपेयर्स के हितों को ध्यान में रखकर ये प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि बजट में टैक्सपेयर्स चार्टर की घोषणा की गई थी।इस सांविधिक दर्जा मिलने की उम्मीद है और यह नागरिकों को आयकर विभाग द्वारा समयबद्ध तरीके से सेवा सुनिश्चित करेगा। इसमें टैक्सपेयर्स को कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। हालांकि, निर्मला ने चार्टर ऑफ राइट्स के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। निर्मला ने कहा कि टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स प्रक्रिया को हम लगातार सरल और आसान बना रहे हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये सरकार ने अधिकारियों के आमना-सामना किए बिना आकलन, जांच में कमी और पहले से भरे टैक्स फॉर्म समेत अन्य उपाय किये हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…