चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अच्छी वृद्धि की उम्मीद: जीसीपीएल
Updated on
07-07-2020 08:12 PM
मुंबई। सिंथॉल साबुन और मच्छर भगाने वाले उत्पाद गुडनाइट बनाने वाली कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (जीसीपीएल) ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान उसे घरेलू बाजार की बिक्री में एकल अंक में वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी ने कहा है कि मात्रात्मक बिक्री अधिक रहने से वृद्धि को रफ्तार मिलेगी। जीसीपीएल के कुल राजस्व में उसके भारतीय कारोबार का योगदान करीब 55 फीसदी है। कंपनी ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आरंभ में देशव्यापी लॉकडाउन का प्रभाव उसके भारतीय कारोबार पर दिखेगा, लेकिन कंपनी ने यह भी कहा कि उसने लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद उसने तेजी से उत्पादन बढ़ाया और लॉजिस्टिक संबंधी चुनौतियों को दूर किया। कंपनी ने कहा कि 'हमने प्रौद्योगिकी और अपने चैनल साझेदारों के साथ मजबूत संबंध का फायदा उठाया और ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए तत्परता दिखाई। विभिन्न जगहों और विभिन्न श्रेणियों में मांग का रुझान मिश्रित रहा। 'भारत में दमदार उपभोक्ता मांग के साथ घरेलू कीटनाशक श्रेणी में तेजी बरकरार रही। इसके अलावा स्वच्छता श्रेणी की मांग में भी हमें दमदार रफ्तार दर्ज की, लेकिन हेयर कलर और एयर फ्रेशनर जैसे उत्पादों की कमजोर मांग दिखी। लॉकडाउन के कारण इन श्रेणियों में मांग अस्थायी तौर पर प्रभावित हुई। गोदरेज अफ्रीका, यूएसए, मिडल ईस्ट (जीएयूएम) के बारे में जीसीपीएल ने कहा कि बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है क्योंकि अधिकतर प्रमुख देशों में कारोबार अप्रैल और मई के आरंभ में थम सा गया था। इससे बिक्री को तगड़ा झटका लगा है। कंपनी ने कहा कि इंडोनेशिया में कोविड-19 के कारण पैदा हुए व्यवधान के बावजूद बिक्री में स्थिर मुद्रा आधार पर एक अंक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। कंपनी ने कहा कि समेकित स्तर पर शुद्ध बिक्री आधार तिमाही के मुकाबले कमजोर रह सकती है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…