Select Date:

वै‎श्विक बाजार में तेजी के बावजूद भारत में सोना कमजोर

Updated on 20-08-2020 07:58 PM

मुंबई । वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को एमसीएक्स पर अक्टूबर का सोना वायदा 370 रुपए घटकर 52,252 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी का वायदा भाव 0.8 फीसदी नीचे 67,300 रुपए प्रति किलोग्राम था। वहीं अगर खड़ा सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत 52,990 रुपए रही। पिछले सत्र में सोना 950 रुपए प्रति 10 ग्राम फिसला था। एमसीएक्स पर अक्टूबर का सोना वायदा 370 रुपए घटकर 52,252 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं वैश्विक बाजार में सोने के भाव में तेजी दिखाई दी। स्पाट गोल्ड की कीमतों में 0.5 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह 1,940 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसके साथ चांदी में भी 0.8 फीसदी का उछाल आया और यह 26.94 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि प्लैटिनम की कीमत 0.3 फीसदी चढ़कर 934.01 डॉलर प्रति औंस हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.