भारत में सोने का आयात अप्रैल-जुलाई में 81 प्रतिशत घटकर 18,590 करोड़
Updated on
17-08-2020 07:18 PM
नई दिल्ली । भारत में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई की अवधि में 81.22 प्रतिशत घटकर 2.47 अरब डॉलर या 18,590 करोड़ रुपए रह गया। सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 महामारी के बीच सोने की मांग में काफी कमी आई है, जिससे आयात घटा है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में सोने का आयात 13.16 अरब डॉलर या 91,440 करोड़ रुपए रहा था। इसी तरह चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में चांदी का आयात भी 56.5 प्रतिशत घटकर 68.53 करोड़ डॉलर या 5,185 करोड़ रुपए रह गया। सोने और चांदी के आयात में कमी से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली है। आयात और निर्यात का अंतर व्यापार घाटा कहलाता है। अप्रैल-जुलाई के दौरान व्यापार घाटा कम होकर 13.95 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 59.4 अरब डॉलर था। पिछले साल दिसंबर से सोने का आयात लगातार घट रहा है। मार्च में सोने का आयात 62.6 प्रतिशत, अप्रैल में 99.93 प्रतिशत, मई में 98.4 प्रतिशत और जून में 77.5 प्रतिशत घटा। हालांकि, जुलाई में सोने का आयात 4.17 प्रतिशत बढ़कर 1.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 1.71 अरब डॉलर रहा था। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है, जो मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग पूरा करता है। सालाना आधार पर भारत 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। अप्रैल-जुलाई के दौरान रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 66.36 प्रतिशत घटकर 4.17 अरब डॉलर रह गया। जनवरी-मार्च की तिमाही के दौरान भारत ने 60 करोड़ डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.1 प्रतिशत का चालू खाते का अधिशेष दर्ज किया। एक साल पहले समान अवधि में 4.6 अरब डॉलर या जीडीपी के 0.7 प्रतिशत के बराबर चालू खाते का घाटा दर्ज हुआ था।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…