नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के चलते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मई में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 815 करोड़ रुपए का निवेश आया। इसकी वजह यह है कि निवेशक अब निवेश के सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले साल इस श्रेणी का प्रदर्शन अन्य संपत्तियों की तुलना में बेहतर रहा है। अगस्त 2019 से गोल्ड ईटीएफ में कुल 3,299 करोड़ रुपए का निवेश आया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार मई गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश 815 करोड़ रुपए रहा। अप्रैल में इसमें 731 करोड़ रुपए का निवेश आया था। हालांकि, मार्च में इससे 195 करोड़ रुपए की निकासी हुई थी। इससे पहले फरवरी में इसमें 1,483 करोड़ रुपए और जनवरी में 202 करोड़ रुपए का निवेश आया था। पिछले साल दिसंबर में इसमें 27 करोड़ रुपए और नवंबर में 7.68 करोड़ रुपए का निवेश आया था। अक्टूबर में निवेशकों ने इस श्रेणी से 31.45 करोड़ रुपए की निकासी की थी। ग्रो के सह-संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी हर्ष जैन ने कहा कि महामारी से पहले के महीनों की तुलना में स्वर्ण ईटीएफ में निवेश ऊंचा बना हुआ है। कई निवेशक बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सोने में निवेश को तरजीह दे रहे हैं। मोर्निंग स्टार इनवेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के वरिष्ठ शोध विश्लेषक हिमांशु श्रीवास्तव ने भी कहा कि कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर के बाजारों के प्रभावित होने और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी के बीच सोना बेहतर प्रदर्शन वाले संपत्ति वर्ग और तरजीही निवेश साधन के के रूप में उभरा है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…