रायपुर। मोहरेंगा से एक किलोमीटर दूर पर रविवार की दरम्यानी रात 1.30 बजे मवेशी भरकर ले जा रहे वाहन को गांव वालों ने घेराबंदी रोक लिया। उसके बाद वाहन में भरे मवेशियों को नीचे उतार दिया और वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि खरोरा समीप ग्राम भरवाडीह और मोहरेंगा के बीच एकोरेक्स कंपनी के बाजू में गांव वालों ने 407 व छोटा हाथी वाहन क्रमांक 6646 में लाए जा रहे करीब 25 जानवरों को गौ तस्करों के हाथ से ग्रामीणों ने पकड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटा हाथी चालक और गाड़ी को थाना ले आई। वहीं 407 का चालक मौके से फरार हो गया। 407 को मौके पर ही छोड़ दिया गया था, जिसमें अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है। ट्रक मालिक व चालक यशवंत पटेल पिता सीता राम पटेल भिलाई ने बताया कि उसे भिलाई के केजीएन ट्रासपोर्ट कम्पनी के शोनू द्वारा भेजा गया है। जहां फोन द्वारा किसी व्यक्ति ने मेरी गाड़ी को खड़े करवाया। वहीं मवेशियों को लाने ले जाने का आरटीओ का परमीशन के बारे में कोई जवाब नही दिया। जांच अधिकारी एएसआई आरएस शर्मा ने बताया कि सीजी-22/ एस /6646 और आग के हवाले किये 407 के वाहन चालकों को जांच दायरे में रख मामले की जांच की जा रही है। वहीं वाहन को आग के हवाले करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…