भिलाई । बीती रात्रि नगर मेंं एक युवति नेे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरें में उपस्थित युवति के भाई के बच्चे उस दौरान उसके साथ सो रहे थे, जब उनकी नींद खुली तो देखे कि उनकी बुआ फांसी पर झूल रही है उसके बाद ये डर के मारे रोने लगे। जब रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तें देखे कि युवती फांसी के फंदे पर झूल रही है। जैसे ही उसे बचाने के लिए उसे फंदे से उतारे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आत्म हत्या का कारण पता नही चल पा रहा है, घर वालें के अनुसार मार्च में उसकी दुबई में कार्यरत एक युवक से उसकी सगाई हुई थी और वो बीच बीच में अपने मंगेतर से बात करती रहती थी, कोरोना के कारण शादी की तिथि तय नही की गई थी और मृतिका रानी तीन चार दिनों से उदास उदास रह ही थी। घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस पहुंच कर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधिका नगर नाले के पास एक धरमलाल चौधरी की 25 वर्षीय बेटी रानी चौधरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मृतका के बड़े भाई सुशील चौधरी के दोनों बच्चोंं के रोने की आवाज से मिली। सुशील चौधरी के बच्चे अपनी बुआ रानी चौधरी के साथ सो रहे थे। सुबह 3 बजे बच्चों की रोने की आवाज आई तो सुशील चौधरी व परिवार के अन्य लोग कमरे की ओर गए तो देखा कि रानी चौधरी ने फांसी लगा ली। तुरंत सुशील चौधरी ने अपनी बहन को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सुबह सुपेला पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
मृतिका की सगाई दुबई निवासी से कुछ माह पूर्व ही हुई थी। परिजनों की मानें तो को वह दो-चार दिनों से कुछ उदास जरूर थी।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…