गिरदावरी मतलब प्रति एकड़ 10 डिसमिल रकबा कम करना किसानों के साथ धोखा- मधुसूदन यादव
Updated on
26-08-2020 11:17 PM
राजनांदगांव । राज्य की कांग्रेस सरकार 2500 रुपये समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है और उनका रकबा कम रही है,हर 10 एकड़ पर 9 एकड़ की धान खरीदी की व्यवस्था गिरदावरी सर्वे के आधार पर तय करवा रही है राज्य सरकार।
जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने राज्य सरकार के गिरदावरी कार्यक्रम के तहत, जो किसानों के रकबा को कम करने की योजना बनाई हैं वह किसानों के साथ धोखा है इससे पहले कभी मेढ़ के नाम पर रकबा नही काटा गया, यह सरकार 2500 रुपये के नाम पर किसानों को अपमानित करने एवम झूठा साबित करने की हर संभव कोशिश कर रही है।पिछले वर्ष 40,000 एकड़ रकबा काटकर 6 लाख क्विंटल धान नही खरीदा गया जिसका लागत मूल्य 150 करोड़ होता है।
इस वर्ष गिरदावरी के नाम पर 80,000 एकड़ रकबा काटा जाएगा क्योंकि सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि किसानों की पडत भूमि,बारी, मकान,सेड,भर्री को काटा जाए साथ ही बिना लिखित आदेश कहा गया है कि प्रति एकड़ पर 10 डिसमिल मेढ काटा जाए ।इसका मतलब साफ है कि इस वर्ष किसानों के साथ धोखाधड़ी कर 80,000 एकड़ रकबा काटा जाएगा और सिर्फ राजनांदगांव जिले में किसानों से 300 करोड़ का धान नही खरीदा जाएगा इसका मतलब यह हुआ कि इस हाथ से 2500 रुपए देंगे उस हाथ से 300 करोड़ लेंगे।
इस तरह की दोगली नीति के साथ यह सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है।
अब किसानों को यह सोचना है कि क्या वास्तव में पूर्व में कभी किसानों का रकबा काटा गया जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी तब किसानों के साथ छल कर नही काटा गया थातो अब क्यों काटा जा रहा है?
इससे यह स्पष्ट होता है कि जिले में किसानों को उतनी ही राशि मिल रही है जितना भाजपा शासन काल मे मिलती थी फर्क सिर्फ दिखाने के लिए 2500 रुपये है । रकबा काटकर 2000रुपये तक ही दिया जा रहा है वह भी भी चार किस्तो में जबकि भाजपा शासन में यह राशि एकमुश्त मिलती थी।
इस तरह यह सरकार झुठ एवम धोखाधड़ी के आधार पर सिर्फ वाहवाही लूटी रही है लेकिन किसानों से एक हाथ से देकर दूसरे हाथ से लूट रही है। श्री यादव ने किसानों से कहा कि अब किसान भाइयों से निवेदन है कि इसे आप समझे और किसान हित मे किस सरकार ने काम किया है उसे भी समझे।
भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि जितना रकबा किसानों ने पंजीयन कराया है उतने के आधार पर ही धान खरीदी हो औऱ किसान को बेईमान न बनाया जाए क्योंकि किसानों ने 2500 रुपये प्रति एकड़ धान खरीदी के वचन पत्र के आधार पर ही कांग्रेस की सरकार बनाई है।
यदि रकबा काटा गया तो भाजपा आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…