क्या मानसिक तनाव में थी तीनों बहनें?
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कमरा काफी सलीके से व्यवस्थित था। फर्श पर परिवार के साथ लड़कियों की तस्वीरें सजाकर रखी गई थीं। कमरे से एक डायरी और मोबाइल फोन अलग रखे हुए मिले हैं। खिड़की तक पहुंचने के लिए प्लास्टिक के स्टूल का इस्तेमाल किया गया था।डायरी में मिले सुसाइड नोट से लड़कियों के मानसिक तनाव की झलक मिलती है। नोट में लिखा है, मार खाने से बेहतर मर जाना है। डायरी में शादी को लेकर डर और तनाव का भी उल्लेख है। पुलिस का कहना है कि पिता द्वारा मोबाइल फोन छीने जाने और कोरियन ड्रामा देखने को लेकर हुए विवाद ने भी बच्चियों को गहरे मानसिक दबाव में डाल दिया था।
