बेरूत विस्फोट में जर्मन दूत की मौत, 5 भारतीय जख्मी, अब तक 135 ने तोड़ा दम
Updated on
08-08-2020 06:54 PM
बेरूत । लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके में जर्मनी के दूत की मौत हो गई है। जर्मन विदेश मंत्री हेइको मास ने कहा कि विदेश मंत्रालय में काम कर रहीं एक महिला की मौत हो गई है। यह महिला धमाके वाली जगह पर स्थित अपार्टमेंट में रहती थी। यह पहली जर्मन महिला है, जिसकी मौत बेरूत बंदरगाह पर हुए विनाशकारी धमाके में हुई है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि लबेरूत धमाके में पांच भारतीय भी घायल हुए हैं। राहत की बात है कि पांचों को मामूली चोटें आई हैं। बेरूत धमाके में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। पूरा बंदरगाह और आस-पास का इलाका तबाह हो गया है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन बेरूत पहुंचे हैं।
लेबनान की मदद के लिए फ्रांस और अन्य देशों ने आपातकालीन सहायता और रेस्क्यू के लिए अपनी टीमें भेजी हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे लेबनान को अब फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की जरूरत होगी। लेबनानी सेना के बुलडोजर मलबे को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। बेरूत के ध्वस्त बंदरगाह के आसपास की सड़कों को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को मुहिम चलाई गई।
लेबनान सरकार ने विनाशकारी विस्फोट की जांच करने का वादा किया है और पोर्ट अधिकारियों को घर में नजरबंद कर दिया है। बेरूत बंदरगाह पर रखे अमोनियम नाइट्रेट के भंडार में मंगलवार को विस्फोट हो गया है। इस धमाके का असर कई सौ किलोमीटर तक दिखाई दिया। हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 हजार से अधिक लोग घायल हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…