गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत पर साधा निशाना, कहा- हमारे नहीं, उनके खिलाफ होनी चाहिए थी ईडी की छापेमारी
Updated on
04-08-2020 09:22 PM
जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शेखावत के खिलाफ छापेमारी करनी चाहिए थी, न कि हम लोगों के खिलाफ। ज्ञात हो कि राजस्थान की एक अदालत ने 800 करोड़ से अधिक रुपए के इस घोटाले में हाल ही में शेखावत और उनके सहयोगियों की भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं।
गहलोत ने कहा कि दुख इस बात का है कि ऐसा व्यक्ति जो चुनी हुई सरकार को गिराने के खेल में शामिल हो, जो खुद घोटाले में फंसा हुआ हो। उसके खिलाफ छापेमारी करने के बजाय सीबीआई और ईडी बिना किसी कारण, हमसे जुड़े हुए लोगों के खिलाफ छापेमारी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने एक कथित ऑडियो टेप के हवाले से केंद्रीय मंत्री शेखावत पर आरोप लगाया है कि वह राज्य की अशोक गहलोत सरकार को गिराने के षडयंत्र में शामिल थे। हालांकि शेखावत कह चुके हैं कि इस टेप में इसमें उनकी आवाज नहीं है। साथ ही वह घोटाले के आरोपों को भी राजनीतिक साजिश बता चुके हैं। गहलोत के अनुसार तीसरी बार उनकी सरकार गिराने के प्रयास किये गए हैं। इससे पहले भी दो बार ऐसे ही प्रयास किए जा चुके हैं।
कांग्रेस और उसके समर्थक विधायक इस समय जैसलमेर के एक होटल में ठहरे हुए हैं। उन्होंने रक्षाबंधन भी वहीं मनाया। कांग्रेस की महिला विधायकों ने वहां गहलोत को राखी बांधी। गहलोत ने स्थानीय स्तर पर विकास कार्य नहीं होने के असंतुष्ट विधायकों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि इन विधायकों ने कभी कोई शिकायत नहीं की। गहलोत ने कहा, इन असंतुष्ट विधायकों के क्षेत्रों मे अधिक काम हुए। इन विधायकों ने कभी काम कम होने की शिकायत नहीं की। उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट सहित कांग्रेस के 19 विधायक गहलोत के नेतृत्व के प्रति असंतोष जताते हुए बगावत कर चुके हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…