Select Date:

गावस्कर को बोरिंग लगते हैं अपने जमाने के क्रिकेट मैच

Updated on 14-06-2020 08:14 PM
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम विश्व क्रिकेट के शीर्ष खिलाड़ियों में आता है और इसी खेल के कारण उनकी क्रिकेट जगत में विशेष पहचान बनी है।  इसके बावजूद गावस्कर को अपने जमाने के क्रिकेट मैच देखना पसंद नहीं है। गावस्‍कर का कहना है कि उन्‍हें क्रिकेट देखना बोरिंग लगता है, इसीलिए वह अपने पुराने मैच के वीडियो को नहीं देखते। गावस्‍कर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी वह अपने पुराने मैच के वीडियो नहीं देखते थे हालांकि वह वर्तमान दौर के क्रिकेट को देखना पसंद करते हैं क्योंकि तेजी होने के कारण इसमें रोमांच नजर आता है हालांकि गावस्‍कर का कहना है कि उन्हें आज के समय का क्रिकेट काफी पसंद है, क्‍योंकि इसमें काफी रोमांच होता है। काफी मनोरंजन होता है जबकि पहले के मैचों में ऐसा नहीं होता था उस समय के मैच बेहद धीमें और उबाऊ हुआ करते थे।
वहीं इस साल आईपीएल के आयोजन की उम्‍मीदों पर गावस्‍कर ने कहा कि उन्‍हें अब भारत के आईपीएल क्रिकेट मुकाबले का आयोजन मुश्किल लग रहा है। इसका कारण यह है कि ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने घोषणा कर दी है कि अगले महीने से दर्शक स्‍टेडियम में जा सकेंगे। जिसके बाद ऑस्‍ट्रेलियाई में टी20 विश्व कप के आयोजन की संभावना बढ़ गई है और इसी वजह से आईपीएल की संभावना कम होती जा रही है। गावस्‍कर ने कहा कि विश्व कप पर संशय के कारण अब तक बीसीसीआई को यह विंडो मिल सकती थी पर अब इसकी संभावनाएं भी समाप्त हो गयी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.