उप्र के गौरजीत, बनारसी लंगड़ा और चौसा को भी मिलेगा जीआई टैग
Updated on
20-06-2020 08:37 PM
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मलिहाबादी दशहरी आम को जीआई (जियोग्राफिकल इंडीकेशन) टैग दिलवाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के कुछ और आमों को खास बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तहत काम करने वाले सेंट्रल इंस्टीटयूट फार हार्टिकल्चर लखनऊ ने यूपी मंडी परिषद के सहयोग से प्रदेश की विशेष धरोहर गौरजीत, बनारसी लंगड़ा और चौसा को भी यह मान्यता दिलाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। सेंट्रल इंस्टीटयूट फार हार्टिकल्चर लखनऊ के निदेशक डा. शैलेंद्र राजन का कहना है कि उत्तर प्रदेश के इन आमों का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन जीआई रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से देश और विदेश में इनका अच्छा बाजार नहीं बन पा रहा है। एक बार इन आमों को जीआई टैग मिल जाए तो फिर मार्केट बनाने में और सुगमता होगी। यह किसानों को आम का अच्छा मूल्य दिलाने में भी सहायक होगा। जीआई टैग या विशेष भौगोलिक पहचान मिलने से इन आमों के उत्पादकों को अच्छी कीमत मिलना संभव है और अन्य क्षेत्रों के आम उत्पादकों द्वारा इस नाम का अनिधिकृत उपयोग कर अपने फलों दूसरे नामों से मार्केटिंग करने पर रोक लग सकेगी। इस समय मलिहाबाद, माल एवं काकोरी के दशहरी के अतिरिक्त 9 आम की प्रजातियां को जीआई रजिस्ट्रेशन प्राप्त है| इनमें रत्नागिरी का अल्फांसो, गिर (गुजरात) का केसर, मराठवाड़ा का केसर, आंध्र प्रदेश का बंगनापल्ली, भागलपुर का जरदालु, कर्नाटक के शिमोगा का अप्पीमिडी, मालदा (बंगाल) का हिमसागर, लक्ष्मण भोग और फजली को यह गौरव मिल चुका है। अब कोशिश है कि यूपी के गौरजीत, बनारसी लंगड़ा और चौसा को भी यह मान्यता मिले।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…