कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा कि उन्होंने टीम में महेन्द्र सिंह धोनी को शामिल करने के लिए इसलिए कहा था क्योंकि वह सर्वश्रेष्ठ टीम चाहते थे। गांगुली ने धोनी को सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बताया और कहा कि धोनी अगर बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आते तो और अधिक खतरनाक हो सकते थे। गांगुली ने ट्विटर पर युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के एक शो के दौरान कहा कि वह सिर्फ फिनिशर नहीं है बल्कि विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। सभी इस बारे में बात करते हैं कि वह निचले क्रम में कैसे मैच को फिनिश करते हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि उसे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आना चाहिए क्योंकि वह विध्वंसक बल्लेबाज हैं।’ धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ गांगुली की कप्तानी में ही अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। गांगुली ने याद किया कि किस तरह पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 148 रन की पारी खेलकर धोनी ने सबका ध्यान खींचा था।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…