Select Date:

कांग्रेस मुख्यालय में धरना देने के बाद मिला गांधी को राहुल गांधी से मिलने का समय, 18 को मिलेंगे

Updated on 07-09-2022 06:13 PM

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग को लेकर चर्चा में आए संजय आयल सिंघानी जिसे बिलासपुर के साथ ही छग की जनता गांधी के नाम से जानते हैं, उन्होंने राहुल गांधी से मिलने के लिए बिलासपुर से नई दिल्ली तक 1026 किलोमीटर की पदयात्रा की और फिर इंडिया गेट के सामने धरने पर बैठे, इसके बाद 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के सामने धरना दिया तब कहीं जाकर राहुल गांधी से 18 सितंबर को मिलने का समय मिला। छग के गांधी चार सदस्यों के साथ मुलाकात कर छग में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर उनसे चर्चा करेंगे।

तिफरा के यदुनंदनगर निवासी संजय आयल सिंघानी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने महात्मा गांधी का रूप धारण किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। इसके साथ ही नेहरू चौक में तीन महीने तक धरना भी दिया लेकिन मांग की पर राज्य सरकार की ओर से कोई भी निर्णय नहीं लिए जाने के बाद कारण वे पिछले 15 अगस्त को बिलासपुर से महात्मा गांधी का वेश में धोती, बनियान और लाठी लेकर पैदल निकल गए। पेंड्रा, गौरेला होते हुए अनूपपुर-शहडोल मैहर, झांसी होते हुए उन्होंने 1026 किमी पदयात्रा कर दिल्ली का सफर पूरा किया। 4 सितंबर को दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने 10 जनपथ स्थित राहुल गांधी के निवास पहुंचे, जहां उन्हें मिलने नहीं दिया गया। फिर इंडिया गेट में धरना दिया, तब पुलिस वालों ने उन्हें हटा दिया और 24 अकबर रोड में राहुल गांधी से मुलाकात होने की जानकारी दी। इसके बाद वे कांग्रेस मुख्यालय गए, जहां राहुल से मुलाकात नहीं हुई, तो वे कांग्रेस मुख्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गए।

इसके बाद कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और उन्हें बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें चार सदस्यों के साथ 18 सितंबर को मिलने का समय दिया है। राहुल गांधी से समय मिलने के बाद संजय आयल दिल्ली से बिलासपुर आने के लिए निकल गए हैं और बुधवार की सुबह वे बिलासपुर पहुंच जाएंगे। इसके बाद 18 सितंबर को दोबारा राहुल से मिलने दिल्ली जाएंगे और उनसे मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी करने की मांग करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.